मंगलवार, 2 अक्टूबर 2012

उत्तर प्रदेश में जल्द भर्ती किए जाएंगे चार हजारदारोगा


उत्तर प्रदेश पुलिस में चार हजारदारोगाओं की भर्ती की जाएगी। 2700 कंप्यूटर आपरेटर भी रखे जाने हैं। प्रमुख सचिव गृह आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दारोगाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है।प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों पर तीन हजार 300 दारोगाओं की ट्रेनिंग चल रही है। छह महीने में इनका प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा और तैनाती कर दी जाएगी। चार हजार दारोगा और भर्ती हो जाएंगे। प्रमुख सचिव ने बताया किदूसरे चरण में कांस्टेबिलों की भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।फिलहाल नियमावली में कुछ बदलाव किया जा रहा है। परिवर्तन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विज्ञापन निकाल दिया जाएगा। प्रदेश पुलिस में दारोगाओं के 18000 हजार पद हैं लेकिन दारोगा केवल सात हजार 800 हैं। अंतर की इस बड़ी खाई को पाट लिया जाएगा।

Posted via Blogaway

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Do not paste abuse summary